''प्रभु प्रसादम्'' का विमोचन समारोह 15 को
ग्वालियर 12 नवम्बर। चेतना मंच के तत्वावधान में आध्यात्मिक चिंतक सुरेन्द्र सिंह परिहार ''रामांशु'' द्वारा लिखित आध्यात्मिक ग्रंथ ''प्रभु प्रसादम्'' का विमोचन समारोह 15 नवम्बर अपरान्ह 02 बजे से चैम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री श्रीधर पराड़कर करेंगे। विमोचन समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में मुंशी प्रेमचन्द सृजन पीठ के पूर्व निदेशक श्री जगदीश तोमर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. सुरेश सम्राट कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे।
चेतना मंच के अध्यक्ष श्री दीपक तोमर ने बताया कि ''प्रभु प्रसादम्'' में लेखक सुरेन्द्र सिंह परिहार ''रामांशु'' ने वेद पुराणों को सरल आम भाषा में रूपान्तरित कर आमजन को सनातन संसकृति से जोड़ने का प्रयास किया है। ''प्रभु प्रसादम्'' ग्रन्थ 06 भागों में विभाजित है। विमोचन समारोह के दौरान सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह (बृह्म वैद उपनिशद मर्म खण्ड), ज्योत्सना राजावत (धर्म कर्म संस्कार खण्ड), विजय आचार्य (पौराणिक ज्ञान खण्ड), आर.एस. त्रिपाठी (महाबैकुण्ठादि मोक्ष लोक-परलोक खण्ड), जगदीश पाठक (माया भाव उद्धार ज्ञान साधना खण्ड), जगदीश गुप्त (स्वानभुति धर्म काव्य संगृह खण्ड) पर अपनी समीक्षा प्रस्तुत करेंगे।
आयोजन समिति की ओर से दीपक तोमर, बृजेश यादव, बृजकिशोर दीक्षित, अमर सिंह परिहार, अजय सिंह परिहार, मूलचन्द रसैनिया, सुरेश वर्मा ,सागर नाती, बालकृष्ण शर्मा आदि ने धर्म साहित्य के रूचिकर लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आगृह किया है।
प्रेषक : मुकेश तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार
.jpg)
