लघुकथा के लिए समर्पित संस्था क्षितिज का सातवां वार्षिक आयोजन 17 नवंबर 2024 रविवार को
इंडोर । पिछले 41 वर्षों से लघुकथा के लिए समर्पित नगर की साहित्यिक संस्था 'क्षितिज' के द्वारा सातवां अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन दिनांक 17 नवंबर 2024 रविवार को आयोजित किया जा रहा है। श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में एकदिवसीय इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से सर्वश्री बलराम अग्रवाल, प्रबोध कुमार गोविल, महेंद्र कुमार ठाकुर, पवन जैन, श्रीमती कांता राय आ रहे हैं। इंदौर साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे इस आयोजन की अध्यक्षता करेंगे और डॉक्टर शोभा जैन प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में लघु कथा संबंधित विविध विषयों पर चर्चा होगी। प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर को क्षितिज का शिखर सम्मान, डॉक्टर शील कौशिक हरियाणा को समालोचना सम्मान, रश्मि स्थापक को नवलेखन सम्मान एवं अंतरा करवड़े को समग्र सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनकेअतिरिक्त देश के 43 साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा। साहित्यकार ज्योति जैन भी विशेष रूप से सम्मानितहोगी। संस्था के अध्यक्ष श्री सतीश राठी ने एक विज्ञप्ति में यह बताया है कि इस वार्षिक गरिमामय आयोजन में 100 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे। क्षितिज द्वारा आयोजित की गई वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता के सम्मान इसमें प्रदान किए जाएंगे और क्षितिज के सदस्यों की प्रकाशित किताबों पर उन्हें कृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
.jpg)
.jpg)