ad

आरसीवीपी नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में प्रशिक्षणार्थियों ने टेलिस्‍कोप से देखा खगोलसंसार


 

आकाशीय पिंडों से सीखा जा सकता है कुशल प्रशासन – जे एन कांसोटिया

आकाशीय पिंडों का अनुशासन समझा प्रशासन अकादमी के प्रशिक्षणार्थियों ने

आरसीवीपी नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में प्रशिक्षणार्थियों ने टेलिस्‍कोप से देखा खगोलसंसार

भोपाल । वर्तमान में पृथ्‍वी के नजदीक दिखते सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरू और अपने रिंग के साथ सुंदरता बिखेरते श‍नि को साथ अन्‍य खगोलीय पिंडों का अवलोकन करने आरसीवीपी नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में महानिदेशक श्री जे एन कांसोटिया की पहल पर आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसमें दो विशाल न्‍यूटोनियम टेलिस्‍कोप की मदद से खगोलीय पिंडों का अवलोकन कराया,  इसके साथ ही इनकी टीम ने प्रजेंटेशन के द्वारा खगोलविज्ञान के विभिन्‍न गणितीय पहलुओं को सामने रखा ।

कार्यक्रम में श्री जे एन कांसोटिया ने टेलिस्‍कोप से जुपिटर ,सेटर्न के अवलोकन के दौरान अपने संदेश में कहा कि आकाशीय पिंडों के अनुशासन एवं उनके व्‍यवहार का भी हमें प्रशासकीय दक्षता को प्रभावी बनाने अनुसरण करना चाहिये । इनके वैज्ञानिक पक्ष को समझते हुये अपने व्‍यवहार में अपनाना चाहिये । कार्यक्रम में अकादमी के डायरेक्‍टर श्री मुजीबुर्रहमान खान तथा अन्‍य प्रशिक्षण विभाग के प्रमंख उपस्थित थे ।

रिसोर्स पर्सन के रूप में सारिका द्वारा विभिन्‍न चलित मॉडल की मदद से खगोलविज्ञान को रोचक तरीके से समझाया गया । कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश शासन के विभिन्‍न् विभागों के प्रशिक्षणर्थियों ने अपनी खगोलविज्ञान संबधी जिज्ञासा के उत्‍तर प्राप्‍त किये ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post