ad

दिल्ली के डॉक्टर परखेंगे आपके दिल की सेहत : हृदय रोग एवं जांच शिविर का जीवाजी क्लब में रविवार को होगा आयोजन


 

दिल्ली के डॉक्टर परखेंगे आपके दिल की सेहत :  हृदय रोग एवं जांच शिविर का जीवाजी क्लब में रविवार को होगा आयोजन

ग्वालियर। मौजूदा परिवेश में दिल की बीमारी (हृदय रोग) भारत में स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गई है। खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारणों से दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। पुरुष ही नहीं अब महिलाओं और युवाओं में भी दिल की बीमारियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हर साल देश में 28 प्रतिशत मौतें दिल की बीमारियों की वजह से होती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हृदय रोग के मामले अन्य देशों की तुलना में कम उम्र में अधिक देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव करें तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

फेलिक्स हॉस्पिटल के डीजीएम डॉ. शैलेंद्र सिंह राठौड़ एवं गुड पेशेंट केयर के  फाउंडर हरीश पाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि दिल की बीमारियों से बचाव के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा एवं गुड पेशेंट केयर के संयुक्त तत्वावधान में जीवाजी क्लब में एक दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से विशाल हृदय रोग एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

जिसमें दिल्ली के जाने-माने अनुभवी एवं प्रतिष्ठित डॉ. राहुल अरोरा अपनी टीम के साथ हृदय रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। 

शिविर में जांच कराने के लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। जो भी मरीज शिविर में अपना हृदय रोग परीक्षण कराने आएं वे अपनी पुरानी जांच साथ में अवश्य लाएं।  

शिविर में जीवाजी क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब एवं जेसीआई का सहयोग रहेगा। शिविर दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में जांच कराने के लिए असुविधा से बचने के लिए मोबाइल नंबर 98933-99434 पर संपर्क कर अपना पंजीयन कराएं। 

  प्रेषक 

मुकेश तिवारी 

 वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post