"कादम्बरी साहित्यकार सम्मान समारोह" में श्री सतीश चन्द्र श्रीवास्तव होंगे सम्मानित
भोपाल । जबलपुर में आगामी 9 नवंबर को आयोजित होने वाले कादम्बरी सम्मान समारोह में भोपाल के कवि व लेखक श्री सतीश चन्द्र श्रीवास्तव को उनकी गद्य व्यंग्य कृति 'मतलब अपना साध रे बंदे...' के लिए स्व. पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी यह तीसरी कृति है जो रेल राजभाषा निदेशालय, रेलवे बोर्ड, नयी दिल्ली द्वारा भी मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार योजना-2022 के तहत प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत की गई है।
इस अवसर पर देश व प्रदेश के 118 साहित्यकारों को उनके विविध विधाओं में प्रकाशित कृति के लिए सम्मानित किया जाएगा तथा इस सम्मान समारोह का डायनामिक संवाद टीवी द्वारा सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)
