ad

किशोर नगर में मनाई गई आंवला नवमी, किया आंवला वृक्ष पूजन एवं भोजन


 

किशोर नगर में मनाई गई आंवला नवमी, किया आंवला वृक्ष पूजन एवं भोजन 

 अक्षय नवमी कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है

खंडवा।। किशोर नगर जूनियर एलआईजी में रविवार को क्षेत्रवासियों द्वारा व्रत उपवास रख कर अक्षय नवमी मनाई गयी।  क्षेत्रवासियों व्दारा आंवला वृक्ष की छांव में बैठकर पूजन अर्चन एवं भोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए दुर्गाधाम मंदिर प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि धार्मिक मान्‍यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्‍णु का वास होता है। इस दिन आंवले के पेड़ की छांव में बैठना और उसके नीचे खाना बनाना, खाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस भोजन का भोग सबसे पहले भगवान विष्‍णु को लगाएं और फिर पूरे परिवार को खिलाने से आपको श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। 

*क्या है अक्षय नवमी का महत्‍व*

 कुमकुम उपाध्याय ने बताया कि अक्षय नवमी को लेकर ऐसी मान्‍यता है कि अक्षय नवमी के दिन किए जाने वाले पुण्‍य कार्य का अक्षय फल सभी को प्राप्‍त होता है और आपको मां लक्ष्‍मी की कृपा भी प्राप्‍त होती है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से आपको सुख संपत्ति और आरोग्‍य की प्राप्ति होती है। इस दिन किया जाने वाला जप तप और दान आपको सभी पापों से मुक्‍त करवाता है। अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ में भगवान विष्‍णु के साथ ही शिवजी का भी वास होता है। इसलिए इस दिन आंवले का दान और सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन परिवार समेत आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से आपके घर में खुशहाली आती है। शुभ मौके पर सरिता श्रीवाल, ज्योति मंगवानी, अंजूला चित्तौड़े, महेंद्र चौहान, कुमकुम उपाध्याय, रंजीता चौहान, हेमंत मंगवानी, खेमचंद जेठवानी, नेहा मंगवानी, अथर्व चौहान, निर्मल मंगवानी, सुमित आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने आंवला वृक्ष का पूजन अर्चन कर भोजन पश्चात भजनों की प्रस्तुतियां दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post