ad

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में छठी पर्व पर हुआ विशाल नगर अन्नकूट का आयोजन : नगर अन्नकूट में उमड़ा जनसैलाब, हजारों धर्मप्रेमी सज्जनों ने प्राप्त किया महाप्रसाद


 श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में छठी पर्व  पर हुआ विशाल नगर अन्नकूट का आयोजन : नगर अन्नकूट में उमड़ा जनसैलाब, हजारों धर्मप्रेमी सज्जनों ने प्राप्त किया महाप्रसाद

विधायक डॉ शर्मा एवं नपाध्यक्ष ने किया गिरिराज जी का पूजन

इटारसी। संपूर्ण नर्मदांचल का सर्वाधिक लोकप्रिय एवं विशाल अन्नकूट महोत्सव गुरुवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पवित्र छठी पर्व पर श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में आयोजित किया गया। नगर अन्नकूट महोत्सव में 8 हजार से अधिक धर्म प्रेमी सज्जनों एवं नागरिकों ने गिरिराज जी के समक्ष लगी 56 भोग एवं भोजन प्रसादी प्राप्त की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौर ने गिरिराज जी एवं गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की। अन्नकूट महोत्सव की मुख्य यजमान श्रीमती सीमा भदोरिया रही। 

मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ही चार दशक से भी अधिक समय से मंदिर समिति द्वारा अन्नकूट आयोजित किया जा रहा है। विधायक डॉ शर्मा के ही प्रयासों और परिश्रम का फल है कि मंदिर से लगा हुआ क्षेत्र जो पहले कभी अपराध और अपराधियों का अड्डा हुआ करता था, वहां अब इस तरह के धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजन होते रहते हैं। नपाध्यक्ष पंकज चौरे के द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए नपा के कचरा वाहन एवं पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई। आयोजन के मुख्य पुजारी पं मुरारी लाल उपाध्याय ने पं हेमंत तिवारी, पं दीपक मिश्रा, पं सत्येंद्र पांडे, पं अतुल मिश्रा, पं पीयूष पांडे के सहयोग से विधिवत संगीतमय पूजन करवाया। अतिथि के रूप में पधारे विधायक डॉ शर्मा का पं रामगोपाल त्रिपाठी, नगर पुरोहित संदीप दुबे ने एवं पं शरद परसाई, पं नीलेश दुबे, पं अमन द्विवेदी ने नपाध्यक्ष पंकज चौरे का पुष्पहार पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर गोवर्धन जी की गोबर से आकर्षक छवि बनाई गई। जिनके समक्ष 56 प्रकार के भोग लगाए गए जिन्हें अन्नकूट में नागरिकों को प्रसादी के रूप में वितरित किया गया। साथ ही भोजन प्रसादी भी बड़ी मात्रा में बनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया जाने वाला नगर अन्नकूट जिले का सबसे बड़ा अन्नकूट महोत्सव है। तय समयानुसार ठीक सायंकाल 7 बजे अन्नकूट में भोजन प्रसादी वितरण प्रारंभ कर दिया गया था। भोजन वितरण में करणी सेना की महिला शक्ति ने सहयोग किया साथ ही थाना प्रभारी गौरव बुंदेला भी दल- बल के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था संभाले रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, संरक्षक दीप अरोरा, शेखर पगारे, उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, अमित सेठ, संगठन सचिव भूपेंद्र विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, सुनील दुबे, महेंद्र पचौरी, ओमप्रकाश कैथवास सहित सदस्य रमेश के साहू, मांगीलाल केवट, सुरेंद्र राजपूत, नैतिक अग्रवाल, वंश अरोरा, गोपाल नामदेव, उदित दुबे, मयंक कलोसिया, आशीष सेन, गोलू मालवीय सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post