शासकीय कन्या महाविद्यालय में हो रहा निशुल्क प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में पंजीयन
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 में युवाओं का पंजीयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत देश की चुनिंदा शीर्ष कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 12 महीने तक प्रत्येक माह ₹5000 दिए जाएंगे । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशो के परिपालन में 7 नवंबर 2024 से महाविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। छात्राओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उनका प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। हेलो महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री स्नेहांशु सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, बीए बीकॉम या बीएससी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदक महाविद्यालय में आकर 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रत्येक इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज दिया जाएगा। डॉ शिरीष परसाई तथा डॉ संजय आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना छात्राओं में कौशल निर्मित कर रोजगार प्रदान करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। अतः सभी योग्य आवेदकों को इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करना चाहिए। महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग में करिश्मा कश्यप एवं प्रिया कलोसिया के द्वारा सतत निशुल्क पंजीयन कार्य किया जा रहा है।
प्राचार्य

