ad

खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर मैदान में उतरे किसान : भारतीय किसान यूनियन ने दी धरना, प्रदर्शन की चेतावनी



 खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर मैदान में उतरे किसान : भारतीय किसान यूनियन ने दी धरना, प्रदर्शन की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकेट के नेतृत्व में किसानों ने आज राज्य के भिंड जिले में बड़ी सभा कर किसान समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग सरकार से की हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की खाद, बिजली, पानी जैसी समस्याओं को लेकर वे लगातार संघर्श कर रहे हैं, मगर सरकार ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। यूनियन  ने पंद्रह दिनों में समस्याओं का निवारण ना करने पर धरने, प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

राज्य में ग्वालियर-चंबल अंचल में भारतीय किसान यूनियन टिकेट ने किसानों की समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। किसानों की इन दिनों खाद नहीं मिल रही है, जिसे लेकर वे परेशान है। वहीं बिजली और पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसान आंदोलित हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर आज यूनियन के पदाधिकारियों प्रवक्ता चौधरी ओमप्रकाश प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा जी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा एवं भारतीय किसान यूनियन के भिंड के जिला अध्यक्ष जयराज राणा आदि के नेतृत्व में भिंड जिला मुख्यालय पर एक आमसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं को पंद्रह दिनों में निराकृत कर दिया जाए। अगर सरकार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो पंद्रह दिन बाद पूरे अंचल में धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपनी इस मांग का ज्ञापन एडीएम को सौंपा हैं।

सरपंचों की मांगे हो पूरी

भारतीय किसान यूनियन टिकेट ने प्रदेश की सरपंचों की मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया है। सरपंचों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज एक ज्ञापन भी सौंपा। इस कार्यक्रम में भी यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। सरपंचों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन सचिव संगठन ग्रेस संगठन क्षत्रिय महासभा एवं जिला सरपंच संग मिलकर संयुक्त मोर्चा बनाकर एक विशाल आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रेषक 

 मुकेश तिवारी 

 वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post