शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय ग्वालियर में जिला स्तरीय बाल रंग उत्सव का भव्य आयोजन : योग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मॉडल डीडी नगर तथा बालिका वर्ग में पद्मा विद्यालय में बाजी मारी
*ग्वालियर* / विद्यालयीन छात्र छात्राओं में निहित सृजनात्मकता को नये आयाम उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को विकसित किये जाने के दृष्टिकोण एवं विद्यार्थियों को देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों से परिचय एवं लोक विद्या को समझने का अवसर प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य/राष्ट्रीय स्तर से बालरंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय बाल रंग में सहभागिता हेतु शाला, विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक, योग, मदरसा, विज्ञान, संस्कृत एवं निःशक्त बच्चों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं, जिला संभाग स्तर से राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय बालरंग महोत्सव का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय ग्वालियर में गरिमामयी रूप से किया गया । मुख्य अतिथि श्री अजय कटियार जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर, श्रीमती पुष्पा दौढ़ी, सहायक संचालक विशिष्ट अतिथि दिनेश चाकणकर जिला योग प्रभारी,अफाक हुसैन जिला नोडल अधिकारी इको क्लब, आई ए ज़ैदी, पूर्व जिला नोडल अधिकारी, आर. एस. पचौरी प्राचार्य चक केशवपुर, डॉ. देवेंद्र दिनकर प्राचार्य उत्कृष्ट डबरा, अपर्णा कुशवाह, सहायक सांखयिकी अधिकारी थे। अध्यक्षता प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री प्रबुद्ध गर्ग ने की । निर्णायक मंडल में श्री अमिताभ मिश्र प्राचार्य हाई स्कूल भगेह, डॉ. पी के दिबौलिया प्राचार्य हाई स्कूल दौरार, श्री मुन्ना सिंह परिहार विकासखण्ड योग प्रभारी, गोविंद मेहरोत्रा विकासखण्ड योग प्रभारी,श्रीमती पूर्णिमा केशव कुशवाह सहायक विकासखंड योग प्रभारी तथा श्री हेमन्त त्रिवेदी पुरस्कार किसने जीता? श्रीमती मीनू गर्ग, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती नेहा खान, मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति गौड़ सहित विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी विद्यार्थी एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे । समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजन, सरस्वती वंदना से किया गया । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प हार पहनाकर किया गया । स्वागत उदबोधन देते हुए विद्यालय के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने कहा बच्चों में बाल रंग के प्रति उत्साह देखने को मिलता है । पढ़ाई के साथ साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों के आयोजन से बच्चों में रचनाधर्मिता का विकास होता है । मंच संचालन कीर्ति मिश्रा एवं श्रीमती मंजू नरवरिया ने संयुक्त रूप से किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. उमेश पाठक ने किया । जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी संभाग स्तर पर सहभागिता करेंगे । इस अवसर पर श्रीमती रेखा मुले, अखिलेश तोमर, श्रीमती स्वीटी राजावत, दीपाली कुलश्रेष्ठ, रजनी भदकारिया, श्रीमती रिचा अग्रवाल, श्रीमती संगीता उपाध्याय,श्रीमती सीमा कुश्तवार, प्रतिभा भदौरिया, अनु परमार, रुचि सेठी, श्रीमती सोनिया शर्मा, के के शर्मा, मुकेश जाटव, पी पी सोलंकी, शबाना खातून, सुशील गुप्ता, विकास दुबे, मानसी भार्गव, मोनिका भार्गव, कामिनी कुशवाह सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
बालरंग विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे ।
स्वरचित काव्य पाठ वरिष्ठ- अनुष्का शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय मुरार
पाठ्यपुस्तक पर आधारित काव्य पाठ वरिष्ठ- अमृता जाट- उत्कृष्ट विद्यालय मुरार
निबंध वरिष्ठ
प्रियंका बिजोल उत्कृष्ट भितरवार,
वाद विवाद पक्ष वरिष्ठ
ईशा पाल सी एम राइज पद्मा
विपक्ष
सोनाक्षी सिंह सी एम राइज पद्मा
लिपि लेखन कनिष्ठ
जलज शर्मा रास जेबी स्कूल
वरिष्ठ
रागिनी कुशवाह सी एम राइज पटेल स्कूल
तात्कालिक भाषण वरिष्ठ
राधा यादव सी एम राइज पद्मा
कनिष्ठ
मंत्रिता शर्मा पद्मा विद्यालय
प्रश्न मंच
राखी ऐशवार आयुष मिश्र उत्कृष्ट मुरार
सुगम संगीत वरिष्ठ
खुशहाल लखेरा पागनवीसी
सुगम संगीत कनिष्ठ
थार्या आई टी एम ग्लोबल
भाषण वरिष्ठ
कामाक्षा तोमर पद्मा
कनिष्ठ
मंत्रिता शर्मा
वादन वरिष्ठ
अमन शर्मा जीवाजी राव उ मा विद्यालय
कनिष्ठ
प्रखर शर्मा आईटीएम ग्लोबल
शास्त्रीय नृत्य कनिष्ठ
हर्षिता जादौन किडीज कॉर्नर स्कूल
लोकगीत कनिष्ठ
हर्षिता मिछिया एवं समूह सी एम राइज पटेल
लोकगीत वरिष्ठ
रेणु कुशवाह एवं साथी सी एम राइज पटेल
लोकनृत्य वरिष्ठ
वंशिका शर्मा एवं समूह आईटीएम ग्लोबल
कनिष्ठ
पूर्वी शिवहरे एवं समूह सी एम राइज पटेल स्कूल
वेद पाठ कनिष्ठ
मंत्रिता शर्मा
वेद पाठ वरिष्ठ
अमन शर्मा जीवाजी उ मा विद्यालय
संस्कृत भाषण वरिष्ठ
करन शर्मा गोरखी
संस्कृत नृत्य नाटिका
वैष्णवी एवं समूह उत्कृष्ट मुरार
संस्कृत निबंध
राधा शर्मा सी एम राइज पद्मा ग्वालियर. *Box जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आधुनिक मॉडल डीडी नगर तथा बालिका वर्ग में पद्मा विद्यालय में बाजी मारी परिणाम इस प्रकार रहे*. योग वरिष्ठ वर्ग*
बालिका वर्ग सैयद एलाइना सी एम राइज पद्मा ग्वालियर
बालक वर्ग सागर तोमर सी एम राइज डी डी नगर
*योग कनिष्ठ वर्ग*
बालिका
एकता कुशवाह सी एम राइज पद्मा ग्वालियर
बालक वर्ग
सत्यम भदौरिया सी एम राइज डी डी नगर

