ad

सेवा भारती द्वारा भजन मंडली की शुरुआत


 

सेवा भारती द्वारा भजन मंडली की शुरुआत 

इटारसी । सेवा भारती इटारसी द्वारा नागरिकों को धर्म के प्रति आस्था जोड़ने के लिए भजन मंडली की शुरुआत आज पेपर  पीपल मोहल्ले इटारसी से की गई भजन मंडली में 15 महिलाओं को सदस्य बनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में सेवाभारती के ज़िलाध्यक्ष सतीश साँवरिया द्वारा सरस्वती जी का पूजन किया गया तत्पश्चात भजन मंडलियों के सदस्यों को ढोलक झाँझ एवं मंजीरे भेंट देकर भजन मंडली की शुरुआत की गई सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा कि भजन मंडली की शुरुआत करने का उद्देश्य नागरिकों को धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है इस अवसर पर सेवाभारती इटारसी की कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल एवं पूर्ण कालिक देवेन्द्र जी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post