ad

भव्य समारोह में अंशिका साझा संकलन पुस्तक का हुआ विमोचन : साहित्यकार, पत्रकार,विद्यार्थी,और शमा फाउंडेशन टीम का हुआ सम्मान


 भव्य समारोह में अंशिका साझा संकलन पुस्तक का हुआ विमोचन : साहित्यकार, पत्रकार,विद्यार्थी,और शमा फाउंडेशन टीम का हुआ सम्मान

शमा फाउंडेशन की ओर से साहित्य रत्न सम्मान 2024 से नवाजे गए 21 साहित्यकार

नन्हे मुन्ने बच्चों ने लगाई कला प्रदर्शनी, कला पेंटिंग देख लोगों ने सराहा, प्रोत्साहित किए गए बच्चे

बहराइच ।  सामाजिक संस्था शमा फाउंडेशन की ओर से अंशिका साझा संकलन पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम लखनऊ रोड स्थित सी.आर. रिजाॅर्ट बहराइच में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ  तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय,राघुवेंन्द्र प्रताप सिंह, संत सौरभ मानव कुलपति गोरखपुर रहे।

शमा फाउंडेशन के कार्यक्रम में 21 साहित्यकार को साहित्य रत्न सम्मान,30 उत्कृष्ट पत्रकार को कोहिनूर सम्मान,30 ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी प्यारे बच्चों को शमा फाउंडेशन किट उपहार, शमा फाउंडेशन की टीम को योद्धा सम्मान से शमा परवीन ने नवाजा।

    रविवार को आयोजित अंशिका पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंशिका पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि बृजेश पांडेय ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा पुस्तक में रोचक गतिविधियों और बेहतर कहानियों का संकलन किया गया है।

शमा फाउंडेशन के सम्पादन में तैयार हुई अंशिका साझा संकलन पुस्तक में अपनी उत्कृष्ट रचनाएं एवं अपना अमूल्य साहित्यिक योगदान देने वाले 21 साहित्यकारों को "साहित्य रत्न सम्मान 2024" से नवाजा गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप बहराइची ने किया।

   कार्यक्रम के अंत में मुख्य सम्पादिका शमा परवीन ने कार्यक्रम को संबोधित किया तथा शमा फाउंडेशन की सहयोगी टीम के सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित करते हुए, आमंत्रित सभी साहित्यकारों, पत्रकार बंधुओं व क्षेत्र के अतिथियों का कार्यक्रम में कुशलतापूर्वक प्रतिभाग करने व अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

   इस अवसर पर शमा फाउंडेशन डायरेक्टर शमा परवीन, उप सम्पादक मोहम्मद अल्ताफ़, प्रशिक्षु शिक्षक मोहम्मद जमील कुरैशी, ममता यादव, रजनी सिंह, रश्मि पांडेय ,शगुफ्ता परवीन, मुशीर अहमद ,समीर, रानू समेत शमा फाउंडेशन टीम उपस्थित रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post