ad

राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह 10 से12 दिसंबर को : गोविंद नामदेवजी 10 दिसंबर को सम्मानित होंगे


 

राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह 10 से12 दिसंबर को  : गोविंद नामदेवजी 10 दिसंबर को सम्मानित होंगे 

भोपाल (मप्र)। मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से सम्मानित भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी स्व के.जी.त्रिवेदी की याद में त्रिकर्षि नाट्य संस्था गतवर्ष से राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह आयोजित कर रही है।10 से 12 दिसंबर 2024 के बीच रविंद्र भवन में संयोजित इस तीन  दिवसीय समारोह में दिनांक 10दिसंबर की शाम जाने-माने रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता श्री गोविंद  नामदेव संस्था के दूसरे  राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाएंगे। इसी शाम  बहुचर्चित नाटक भूख आग है का मंचन भी होगा,जिसका निर्देशन कोई एक दशक पहले स्व केजी त्रिवेदी ने किया था।

यह जानकारी संस्था की ओर से श्री आदर्श शर्मा ने दी। शाम बेहद खास होगी जब सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंद नामदेवको के.जी. त्रिवेदी की स्मृति में स्थापित दूसरे  राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।  कि उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ 51 हजार की सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।अपने सैकड़ों शिष्यों के बीच 

’’चच्चा’’ के अपनत्व भरे संबोधन से मशहूर स्व के.जी.त्रिवेदी निर्देशित नाटक को पुरानी डिजाइन के अनुसार ही  श्री प्रथमेश त्रिवेदी और श्री आदर्श शर्मा ने मिलकर तैयार किया है।खास बात यह कि  इस  नाटक में अधिकांश पुराने वहीं कलाकार हैं, जिन्हें केजी चच्चा ने कास्ट किया था।श्री गोविंद  नामदेव के साथ भोपाल के दो नेपथ्य कलाकार क्रमश: श्री अनुप जोशी (बंटी) (लाइट डिजाइन)एवं श्री सुरेंद्र  वानखेडे (संगीत निर्देशक) को भी सम्मानित किया जा रहा है। समारोह मे 11 दिसंबर को   नालंदा थिएटर आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन बेगूसराय बिहार

  द्वारा प्रस्तुत  सोलो नाटक रश्मिरथी  का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन हरीश हरिओध ने किया है एवं  12 दिसंबर समारोह के अंतिम दिवस द राइजिंग सोसाइटी की प्रस्तुति मजनूँ लाउंसमेंट

का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन कुलदीप कुणाल ने किया है

त्रिकर्षि की अध्यक्ष राजश्री केजी त्रिवेदी जी ने बताया कि अब से हर साल इस नाट्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन त्रिकर्षि संस्था करेगी जिसमें प्रतिवर्ष किसी नामचीन रंगकर्मी को नवाजा जाएगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post