कवि कला संगम द्वारा काव्यगोष्ठी आयोजित कर नववर्ष का स्वागत एवं सन् 2024 को दी विदाई
खंडवा।। कवि कला संगम (ककस) परिवार के तत्वावधान में पंधाना रोड़, मानसिंघा मिल स्थित ओंकार मल्टी के हॉल में राजेश सोनी के व्यवस्थापन में वर्ष 2024 ने क्या दिया पर चर्चा एवं कवियों द्वारा रचनात्मकता के माध्यम से अलविदा भी कहा। इसी तरह वर्ष 2025 कैसा होना चाहिए पर भी साहित्यकारों एवं कवियों ने अपने अंदाज में बात रखी। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि साहित्यिक कार्यक्रम मेंहदी मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रमोद जैन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में जयश्री तिवारी एवं मंगला चौरे, अरुण सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र जैन ने की। ककस संस्थापक सुनील उपमन्यु ने संचालन करते हुए वर्षान्तक किए गए साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, कार्यक्रमो की जानकारी दी। कार्यक्रम व्यवस्थापक राजेश सोनी ने अतिथियों का शाब्दिक अभिनन्दन किया। इस गोष्ठी में विश्वास पांचाल, निकिता पटेल, गोपाल नायक, कविता जाटव, मंगला चौरे ,जयश्री तिवारी, भूपेंद्र मौर्य, रमाकांत गुहा, सिंधी, हिंदी साहित्यकार निर्मल मंगवानी, कविता विश्वकर्मा, राजेश सोनी, ओमप्रकाश चौरे, देवेन्द्र जैन, अरुण सोनी, सुनील चौरे काव्यपाठ किया। रचनाकारों ने बंगला देश मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, प्रेम प्रधान, श्रृंगार, वर्ष 2024 को अलविदा एवं वर्ष 2025 का स्वागत करते हुए जोरदार रचना पाठ किया। आभार प्रदर्शन करते राजेश सोनी ने कहा कि ओंकार मल्टी का यह हॉल सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक हेतु सदैव खुला रहेगा। आप यहां आकर कार्यक्रम कर सकते है। उपस्थित सुधि श्रोताओं ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

