ad

काव्य : गजल - राजेन्द्र शर्मा राही , भोपाल


 काव्य : 

गजल

▪️

हिन्द की हिन्दी धरा से जा रही है

पश्चिमी घर घर गुलामी आ रही है

▪️

जा चुके गोरे सभी कब के यहाॅ से

सोच वो ही क्यों अभी तक भा रही है

▪️

मातृभाषा बोलने में शर्म कैसी

बस यही हर सोच हमको खा रही है

▪️

हम लिखें बोलें सदा हिन्दी ह्रदय से

जो हमारी जन्म से ही मां रही है 

▪️

हर कोई अंग्रेज बनना चाहता है

इसलिए वह दूर होती जा रही है 

▪️

बोलने लिखने पढाने और सुनने

हर जगह इंग्लिश पढाई जा रही है

▪️

ये धरा दिनकर निराला पंत की है

 वह विरासत क्यों मिटाई जा रही है 

▪️

वैश्विक हित हो गये इतने बड़े अब

इसलिए पहचान राही जा रही है

- राजेन्द्र शर्मा राही , भोपाल

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post