काव्य :
मौन
भीड़ से दूर रहता हूं
कि अकेला न लगे
अकेला रहता हूं
कि भीड़ न हो जाऊं
भीड़ ,बात नही करती
शोर होता है, बहुत
बात करना है,खुद से
अतः मौन रहता हूं
मौन, भीड़ नहीं होने देता
खुद को ,खोने का न डर होता
तौल,माप करता रहता *ब्रज*
निज मानव को खोने नहीं देता
- डॉ ब्रजभूषण मिश्र , भोपाल
Tags:
काव्य

