काव्य :
फूल की आरजू
फूल ने कहा, डाल पर सूख जाऊं तो,
मेरी खूबसूरती का क्या फायदा,
मुरझा ना पाऊं कि,मैं महक जाऊं तो,
मेरा यहा आना सफल हो जायेगा।
ये आरजू भी नहीं, मैं शिवालय में जाऊं,
मुझे हस्ती मिटाने का भी क्या फायदा,
कोई मेरा बने मैं किसी का बन जाऊं तो,
इस जहां में आना सफल हो जायेगा।
तमन्ना नहीं है, मैं यही सूख जाऊं,
इन दिनो को ढलाने से क्या फायदा,
जो सजा है उसी में, मैं सज जाऊं तो,
कुदरत का बनाना सफल हो जायेगा।
- विनय चौरे , इटारसी
Tags:
काव्य

