ad

एकता थीम पर आधारित साप्ताहिक भाषा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

 


एकता थीम पर आधारित साप्ताहिक भाषा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

 ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में एकता थीम पर आधारित साप्ताहिक भाषा उत्सव मनाया गया। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने कहा भारतीय संस्कृति के उत्थान में अनेक महापुरुषों ने अपना जीवन समर्पित किया। भाषा विकास के लिये उत्कृष्ट कवि, साहित्यकार एवं लेखकों ने हम सभी को देश की सभ्यता को जीवंत रखने के साथ देश के सम्मान और गौरव बढ़ाने की हमेशा प्रेरणा दी है। एकता थीम पर आधारित साप्ताहिक भाषा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को राष्ट्र प्रेम एवं देश की सेवा के लिए तन, मन, धन से समर्पित रहने की शपथ दिलायी। एवं 22 भाषाओं में अभिवादन के लिये प्रयुक्त किये जाने वाले शब्दों के बारे में बताया। बच्चों ने अंताक्षरी, निबंध लेखन, गायन, कला एवं सुलेख सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखायी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। इसी क्रम में 45 मिनट के सेशन में 3 दिसंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस, 5 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस, 6 दिसंबर को संविधान निर्माण में अग्रणी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस, 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस एवं 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। अहिंसा सेवा संगठन ने शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चों को खेल सामग्री वितरित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा, सहायक अध्यापक संध्या, नरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षामित्र हाकम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक, रसोईया मल्थूबाई, रति देवी, उर्मिला, उमा आदि का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन नरेंद्र प्रताप सिंह एवं आभार व्यक्त संतोष कुशवाहा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post