सामाजिक संस्था मुस्कान ने तीन बच्चों का भारतीय धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा अनुसार मुंडन संस्कार कराया
इटारसी । अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली शहर की सामाजिक संस्था मुस्कान ने आज फिर एक भारतीय संक्रति से जुड़कर सामाजिक कार्य किया। यहां पर पल रहे तीन बच्चों का भारतीय धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा अनुसार मुंडन संस्कार कराया।
दुनिया में ऐसे विरले ही लोग होते हैं जिन्हें दूसरों का दुख दर्द अपना लगता है कुछ इसी तरह से दूसरों के दुख दर्द को अपना समझने वाले शहर के सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर मुस्कान संस्था के माध्यम 50 अनाथ बच्चों का दायित्व संभालते हैं। उनके पिता बनाकर संपूर्ण देखभाल करते हैं और जिम्मेदारी भी बखूबी निभाते हैं ।इन्ही जिम्मेदारियां में से एक जिम्मेदारी का निर्वहन आज उनके द्वारा देखने को मिला जहां पर उन्होंने मालवियागंज स्थित स्वप्नेश्वर हनुमान मंदिर में 6 माह की दो बेटियां और एक बेटे का मुंडन संस्कार कराया । मुस्कान संस्था के स्टाफ के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक इस मुंडन संस्कार के साक्षी बने । सभी ने इन नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं की मुंडन संस्कार में अपनी सहभागिता जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर बताते हैं कि संस्था के माध्यम से ही इन तीनों पीड़ित बच्चों की डिलीवरी शासकीय अस्पताल में कराई गई थी।जन्म से ही इन बच्चों का लालन पोषण यहां की मुस्कान संस्थाओं की महिला स्टाफ द्वारा किया जा रहा था। जब यह बेटे- बेटी 6 माह के हुए तो भारतीय सांस्कृतिक परंपरा अनुसार इनका मुंडन संस्कार आज कराया गया।
बेटियों की शादी भी
मनीष ठाकुर ने बताया कि आगामी 9 दिसंबर 2024 को संस्था की ही एक और बिटिया का शुभ विवाह संपन्न होने जा रहा है।यह संस्था की इस वर्ष की तीसरी बिटिया होगी जिसका विवाह संस्था के माध्यम से 18 वर्ष पूर्ण होने पर कराया जा रहा है। इसके पूर्व दो बेटियां सफलतापूर्वक अपने गृहस्थी संचालित कर रही है।
आज ही मुस्कान संस्था में आई एक पीड़ित युवती जिसकी एक बेटी मानसिक दिव्यांग है युवती ओर दोनो बेटियां का पालन मुस्कान संस्था करेगी।
कार्यक्रम की व्यवस्था संजय मिहानी द्वारा की गई साथ ही विशेष रूप में नपाध्यक्ष पंकज चौरे उपस्थित थे।
मुस्कान संस्था में निरन्तर सेवा प्रकल्प से जुड़ी अधीक्षक ऋतु राजूपत,शक्ति सदन की विशाखा अंजिकर,विक्रम सिंह,रानी राजपूत,वंदना मजूमदार,मोना जॉनसन,नितिन वर्मा सहित बेटियों की डिलिवरी में सहायक निकिता मालवीय,एवम विनम लोवंशी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

