भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
भोपाल । भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन दिनांक 21 दिसम्बर 2024 को भोपाल हाट परिसर में किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष श्री प्रियदर्शी खैरा की अध्यक्षता व श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुदर्शन सोनी की विशिष्ट उपिस्थति में संपन्न हुआ।
इस बार गोष्ठी का विषय "नया साल" रखा गया था। रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक गद्य व पद्य दोनो विधाओं में रचनाएं सुनाई।
सर्वश्री वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी, सतीश श्रीवास्तव, एस डी श्रीवास्तव, सुरेश पटवा, कमल किशोर दुबे, विवेक रंजन, अशोक व्यास, प्रियदर्शी खैरा , कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी द्वारा व्यंग्य पाठ किया गया। चंदर सिंह पवार, दीपक पंडित, अशोक धमैनियां, डाक्टर विमल शर्मा, शिव कुमार दीवान, चन्द्रभान राही, डॉक्टर गिरजेश सक्सेना, द्वारा कविता व गजल पाठ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम संचालन चंद्रभान राही ने किया।
सुदर्शन कुमार सोनी
कार्यकारी अध्यक्ष ,
भोजपाल साहित्य संस्थान
9425638352
.jpg)
