भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
युवाओं में पर्यावरण जागरूकता ही देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव - श्री गोलानी
खंडवा। भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पदमनगर स्थित बगीचा ग्राउंड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम परिषद की पर्यावरण संयोजक श्रीमती अनुया भाटे के नेतृत्व में भारत विकास परिषद एवं पदमनगर पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में सिंधी समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
*100 से अधिक पौधे लगाए गए*
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज के प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा एवं भविष्य में नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक श्री गोवर्धन गोलानी ने कहा कि "युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव है।" कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम" और "पर्यावरण बचाओ" के नारे भी लगाए गए। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर संस्था संरक्षक गोवर्धन गोलानी, अश्विनी भाटे, चन्द्रशेखर सोहनी, शाखा अध्यक्ष रूपेश पालीवाल, सचिव देवेन्द्र सोलंकी, प्रांतीय महासचिव शैलेन्द्र महोदय, जिला समन्वयक प्रियंका पटेल, वर्षा महोदय, प्रेरणा जैन, रमेशचंद्र लेंडे, अरुणा लेंडे तथा पूज्य सिंधी पंचायत पदमनगर अध्यक्ष जयकिशन तिर्थानी, भीमनदास जीवनानी, मोहनलाल विधानी, हरीश तिर्थानी, घनश्याम वाधवा, गणेश गुरबानी, अनिल गोलानी, जयरामदास थदानी, हरीश रीझवानी, प्रकाश थदानी, राजेन्द्र चैलानी, मनोज उधलानी, विनय बालवानी, दुलीचंद भक्तियापुरी, चंदुलाल नाथानी, नरेंद्र तोलानी, रूपचंद गुरनानी, निर्मल मंगवानी, मुकेश विधानी, अमरलाल खत्री, राधाकिशन बालवानी, पवन साहनी, नितिन खुशालानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक एवं परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
Tags:
समाचार
.jpg)