वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ
पिपरिया । आषाढ़ कृष्ण पंचमी, रविवार 05 जुलाई2026सुबह करीब दस बजे रेलवे से सेवानिवृत्त श्री राम दीन जी पठारिया रानी पिपरिया के स्थानीय निवास के पीछे पैतृक बाड़े में करीब आधे एकड़ भूमि पर आम,चीकू, संतरा,बिही, नींबू,बादाम और अंजीर के 51फलदार पौधों रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रकृति प्रेमी श्री चंदनसिंह पुर्विया, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पंच के पी सायलवार, ग्राम चौकीदार श्री भगवान दास, श्री रामदीन पठारिया, श्री देवा नागवंशी, आटो वाले भैया सहित एक दर्जन ग्रामीणों की उपस्थिति में यह नेक काम जनहित, परोपकार, समाज,श्रेत्र और राष्ट्रीय विकास तथा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण हेतु ग्लोबल वार्मिंग से निपटने की पवित्र भावना से संपन्न किया गया, वृक्षों से पितरों के मोक्षऔर श्रेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
-के पी सायलवार मीडिया प्रभारी जिला कतिया समाज संगठन नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश
9424471185
Tags:
समाचार
.jpg)