ad

बसारत ख़ान ने छठवीं बार ( डबल हेट्रिक) नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बन कर स्पोर्ट्स क्लब में नया रिकॉर्ड बनाया



बसारत ख़ान ने छठवीं बार ( डबल हेट्रिक) नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बन कर स्पोर्ट्स क्लब में नया रिकॉर्ड बनाया

 नर्मदा पुरम इटारसी । मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश सिंचाई जलसंसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के निर्देशानुसार   क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदापुरम का निर्वाचन कराया जाने हेतु प्रक्रिया तवा नगर में सम्पन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में इन्दोर से पधारे हुए निर्वाचन अधिकारी *श्री बसंत कुमार कोशल सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द वर्मा पर्यवेक्षक गण श्री दत्तात्रेय बराट, श्री संजय पंवार,श्री रोहित रजक,*  निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सम्पन्न कराने के लिए स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक सदस्य श्री मुईन उद्दीन कुरेशी को माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया।
सबसे पहले पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदापुरम श्री बसारत ख़ान ने अपनी कार्यकरिणी को भंग करने की घोषणा की तत्पश्चात 
निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई।
निर्धारित समय तक केवल एक ही नांमाकन फ़ार्म *श्री बसारत ख़ान का प्राप्त हुआ जिनके प्रस्तावक श्री महेंद्र ओगले समर्थक द्वय श्री अशोक शर्मा,श्री वासू वरीवे सभी संरक्षक सदस्य थे।*
जांच उपरांत प्रस्तुत नामांकन प्रपत्र सही पाया गया।
निर्धारित समय तक किसी अन्य उम्मीदवार का नाम प्राप्त नहीं हुआ। समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात निर्वाचन के लिए नियुक्त माईक्रो आब्जर्वर श्री मुईन उद्दीन कुरेशी के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी श्री बसंत कुमार कोशल ने श्री बसारत ख़ान को क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदापुरम के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। *श्री बसारत ख़ान* ने अपने समस्त सदस्यों ओर खिलाड़ियों के हुजूम के साथ निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त कर समस्त सदस्यों खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
 बसारत ख़ान ने लगातार छठवीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष नर्मदापुरम का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होकर एक डबल हैट्रिक का अनूठा रिकॉर्ड बनाया।
  क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात श्री महेंद्र ओगले प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नर्मदापुरम एवं बसारत ख़ान ने क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के साथ निर्वाचन अधिकारियों तथा माइक्रो आब्जर्वर का पुष्प हार से स्वागत किया। श्री बसारत ख़ान ने क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी वर्ष के अंत में एक बड़ी ज़िम्मेदारी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आ रही है जिसे हम सबकों मिलजुलकर सफ़लता दिलाना है।
सभी खिलाड़ियों सदस्यों ने अपने नव निर्वाचित अध्यक्ष बसारत ख़ान को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपना सम्पूर्ण समय एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post