काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ
काशी । शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता देश के जाने माने वरिष्ठ कवि व पत्रकार ई. राम नरेश " नरेश " ने किया।मुख्य दीपक दबंग, विशिष्ट अतिथि गजलकार पुष्पेन्द्र अस्थाना जी रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के नवनियुक्त सचिव विजय चंन्द्र त्रिपाठी ने सरस्वती बन्दना कर किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, वहीद इकबाल लोहतवी, डा. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, डा. दिनेश दत्त पाठक, ई. राम नरेश नरेश, दीपक दबंग, डा. पुष्पेन्द्र अस्थाना, जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव टोपी, मोहकम बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, उमेश सिंह इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में नए सत्र जुलाई 2026 से जुलाई 2028 तक के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया। जिसका विस्तृत विवरण जल्द ही दिया जाएगा।
आज की गोष्ठी में ई. राम नरेश नरेश को अंगवस्त्रम ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। उन्होंने भी संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी का अपनी संस्था चन्द्रा साहित्य परिषद की तरफ से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से एक बढ़कर काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित डा. दिनेश दत्त पाठक ने किया। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया। नये पदाधिकारियों की लिस्ट जल्द ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रेषित की जाएगी।
- भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)