डी सी तिवारी के प्रगतिशील दृष्टिकोण के चलते ही शिल्प बाजार के रूप में चर्चित हुई थी दस्तकारी हाट --ऊईके
ग्वालियर --विकास आयुक्त कार्यालय हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित गांधी शिल्प बाजार का हस्तशिल्प विकास निगम ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर स्थित अपने दस्तकारी हाट परिसर में काफी लम्बे समय तक जिस सफलता के साथ भव्य आयोजन किया,जिसकी वजह से उक्त परिसर सिर्फ शहर में ही नहीं बल्कि शहर के बाहर भी चर्चित होकर मशहूर हो गया।
हस्तशिल्प विकास निगम के सहायक प्रबंधक डी सी तिवारी के सफल नेतृत्व में उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण से हस्तशिल्प विकास निगम के ग्वालियर कार्यालय ने उक्त उपलब्धि हासिल की, दिलचस्प है कि हस्तशिल्प विकास निगम की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं प्रशिक्षण के आयोजन के लिए एच एस वी एन ग्वालियर को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा अवार्ड प्राप्त हुए।
उक्त उद्वगार हस्तशिल्प विकास निगम के नवनियुक्त सहायक प्रबंधक राजेश ऊईके ने निवर्तमान सहायक प्रबंधक डी सी तिवारी कि सेवानिवृत्त के मौके पर आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में व्यक्त किए।
ऊईके ने कहा कि गांधी शिल्प बाजार एक माह तक तीन चरणों में लगता था जिसमें सौ --सौ शिल्पी अपनी अपनी शिल्प के उम्दा शिल्प का प्रदर्शन करने और उसे बेचने के लिए आते थे, उक्त शिल्प मेले में एक दिन में ही करोड़ों रुपए का शिल्प शिल्पियों द्वारा बेच लिया जाता था, गांधी शिल्प बाजार के अनूठेपन के कारण गांधी शिल्प बाजार कि लोकप्रियता इतनी जल्द थी कि शिल्पी इसमें अपनी स्टाॅल लगाने के लिए कद्दावर नेताओं, अफसरों की सिफारिशें करवाते थे, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि हमने अपने वरिष्ठ अधिकारी डी सी तिवारी के नेतृत्व में बिना किसी भय और दबाव के पूरी ईमानदारी के साथ काम को किया।
हस्तशिल्प विकास निगम की ग्वालियर ईकाई ने निर्धारित समय सीमा में पुलिस महकमे को तीन लाख मीटर हैंडलूम का कपड़ा बनाकर दिया। खास बात यह है कि हस्त शिल्प कला में विशेषज्ञता रखने वाले डी सी तिवारी ने तीन दशकों की लम्बी अवधि तक बिना किसी भय , दबाव और सुशासन और अनुशासन के साथ हस्तशिल्प विकास निगम में बेदाग नौकरी की,उईके ने कहा कि डी सी तिवारी के साथ मेने तीन दशकों तक काम किया, उनकी नेतृत्व क्षमता अद्भुत थी, उन्होंने जो काम हाथ में लिया उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया उनकी नेतृत्व क्षमता की बदौलत ही ग्वालियर में हस्तशिल्प विकास निगम अधिक ऊंचाईयों की ओर जा सका ,वे अपने अधिनस्थ से पालक की तरह व्यवहार करते थे, इस अवसर पर भावुक होते हुए डी सी तिवारी ने कहा कि नौकरी के प्रथम दिन मेरे भीतर काम करने की जितनी स्फूर्ति और क्षमता थी वो सेवानिवृत्त के दिन भी जब की तस बरकरार है, मेने बिना किसी तनाव, दबाव के नौकरी की, अपने सेवाकाल में मेने वरिष्ठ अधिकारियों की कभी भी परवाह नहीं की, फ़र्क की बात है कि मुझे सदैव अपने अधिनस्थों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला जिसकी वजह से मैं अपने कार्य को इतने बेहतर ढंग से कर सका , सेवानिवृत्त के पश्चात अब न ई पारी की शुरुआत हो रही है कुछ समय तक देश दुनिया का भ्रमण करने के पश्चात समाजिक क्षेत्र में न ई पारी की शुरुआत करुंगा, मेरे महकमे को मेरे अनुभव की जरूरत होगी तो मैं हमेशा अनुभव को साझा करने के लिए तैयार रहूंगा।
इस मौके पर हस्तशिल्प विकास निगम ग्वालियर के कर्मचारियों की ओर से तिवारी का पुष्प हार पहना कर व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, विदाई और सम्मान समारोह में खासतौर से डी सी एच के ए डी संदीप पटेल, सेवानिवृत्त हथकरघा सहायक संचालक आर पी कोरी, अरविन्द माहेश्वरी, वरिष्ठ शिल्पी हरीश धवन, अशोक प्रेमी, इकबाल सिंह, प्रवीण पवार,गौरब कुलश्रेष्ठ, वंदना भूपेंद्र प्रेमी, सहित काफी बड़ी संख्या में संभ्रांत लोगो ने संबोधित किया।
इस अहम मौके पर महकमे के सीताराम कोरी , राम कृष्ण सेमिल, सहित काफी संख्या में शिल्पी, बुनकर, एवं हस्तशिल्प विकास निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
प्रेषक
मुकेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

