टी आर एम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पीपल्स वर्ल्ड, भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया
इटारसी । आइये जाने अपनी बहुमूल्य धरोहरों को ,इसी उद्देश्य के साथ टी आर एम स्कूल, तवा कालोनी इटारसी के विद्यार्थियों द्वारा पीपल्स वर्ल्ड, भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों ने वहाँ देश-दुनिया के अजूबों (धरोहरों) की प्रतिलिपियाँ देखी एवं उनके बारे में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। मुख्य आकर्षण रहा देश की शान लाल किला और उसकी ऐतिहासिक प्राचीर, जिसको देखकर बच्चे काफी रोमांचित हो उठे। विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्राचार्या रश्मा भाटिया एवं समस्त शिक्षक भी इस शैक्षणिक भ्रमण पर उपस्थित रहे। देश के प्रमुख स्थलों की प्रतिलिपियाँ को देखकर विद्यार्थियों को ऐसा अनुभव हुआ मानों वो वास्तव में उस स्थल का भ्रमण कर रहे हैं और कई सारी प्रमुख जानकारियाँ और अनुभव अपने साथ ले जा रहे हैं।
Tags:
समाचार

