ad

कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाता है सम्मान : स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर का किया गया नागरिक अभिनंदन


 

कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाता है सम्मान : स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर का किया गया नागरिक अभिनंदन

आईकॉम सेंटर पर प्रबुद्धजनों ने सशक्त नारी सम्मान से किया सम्मानित

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर की सीईओ नीतू माथुर का इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर नागरिक अभिननंदन समारोह आयोजित किया गया। जहां उन्हें प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में सशक्त नारी सम्मान से विभूषित किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कमिश्नर आरके मिश्रा थे। अध्यक्षता सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने की। 

सीईओ माथुर ने कहा कि किसी सम्मानित संस्था से सम्मानित होना गर्व की बात है। सम्मान कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाता है। इससे सकारात्मक दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलती है। 

मुख्य अतिथि मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कर्तव्य स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाकर कार्य करना चाहिए। इससे कार्य करना आसान हो जाता है और सकारात्मक परिणाम आते हैं। क्योंकि अधिकारियों के काम का सही विश्लेषण एक कॉमन मैन करता है, जो मीडिया को सकारात्मक छवि दिखाता है। 

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि अच्छे काम को प्रोत्साहित करने के लिए हमने अनुकरणीय और सकारात्मक पहल की है, जिसके तहत बेहतर कार्य करने वालों को समाज सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने सीईओ को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यक्त पुरुषोत्तम पाण्डेय ने किया। 

इस दौरान विजय पाराशर, पुरुषोत्तम पाण्डेय, एसके शर्मा, डॉ. सुरेश सम्राट, विजय पाण्डेय, दीपक तोमर, संतोष वशिष्ठ,  डॉ. एजाज खानूनी, सचिन पाण्डेय, प्रमोद पचौरी, मनीष स्वामी, मंजू सोनी, अवधेश चौबे, शशिकांत पाराशर, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह,  प्रभात रंजन उपाध्याय, विजय अग्रवाल, राजेश अवस्थी लावा, शशि पाराशर एवं मनीश शर्मा ने सीईओ माथुर का स्वागत किया।

प्रेषक 

मुकेश तिवारी

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post