ad

काव्य : डूबती नांव को पतवार नहीं मिल पाया - सीताराम साहू'निर्मल' छतरपुर


 काव्य : 

डूबती नांव को पतवार नहीं मिल पाया


डूबती नांव को पतवार नहीं, मिल पाया।

जिंदगी में कभी इतवार नहीं,मिल पाया।


ढूंढके थक गए साथी नहीं मिला तुमसा,

वक्त पर कोई समझदार नहीं मिल पाया।


अपनी ये जिंदगी कुर्बान जिसपे कर देते,

तेरे जैसा कोई, हकदार नहीं मिल पाया।


मैं तो बिकने के लिए रोज ही तैयार रहा,

तेरे जैसा जो खरीददार नहीं मिल पाया।


मैं तो निर्दोष रहा,सिद्ध न कर पाया था,

बनाया दोषी,गुनहगार नहीं मिल पाया।


सुख में व दुख में साथ देता न तेरे जैसा,

कृष्ण निर्मल सा कर्तार नहीं मिल पाया।


- सीताराम साहू'निर्मल' छतरपुर मप्र

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post