ad

हिन्दी साहित्य भारती झारखंड इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न


 हिन्दी साहित्य भारती झारखंड इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न  

जमशेदपुर । हिन्दी साहित्य भारती झारखंड इकाई की नियमित मासिक आनलाइन मीटिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा रवींद्र शुक्ल ,प्रांतीय अध्यक्ष डा अरुण सज्जन तथा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम निवास शुक्ल, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा संगीता नाथ एवं महामंत्री कवि राकेश कुमार उपस्थित रहे।सरस्वती वंदना के उपरांत संस्था का ध्येय गीत गायन.हुआ तत्पश्चात 

राकेश कुमार जी ने कुशल संचालन करते हुए कार्यक्रम को सुनियोजित रूप से संपन्न किया।इस आयोजन में संगठन संबधी भावी योजनाओं पर विचार विमर्श के अतिरिक्त काव्य गोष्ठी भी हुई जिसमें  पलामू  जिला अध्यक्ष अनुज कुमार पाठक , मीडिया प्रभारी पद्मा मिश्रा,रांची जिला अध्यक्ष डा संगीता मंडल,प्रांतीय संरक्षक कुमार मनीष अरविंद,साकेत कुमार धनबाद से ,स्नेहप्रभा पांडेय,डॉ स्नेहलता, प्रियदर्शिनी पुष्पा,पूजा रत्नाकर, सोनी कुमारी,पलामू से प्रो सुभाषचंद्र मिश्र,बलराम पाठक,नीरज कुमार पाठक,रीना प्रेम दुबे,वंदना श्रीवास्तव,राँची से त्रिपुरेश्वर नाथ मिश्रा रामगढ़ से अशोक घायल तथा विभिन्न जिलों से सुष्मिता, आरती श्रीवास्तव, भावना तिवारी,नवनीत,वीणा पांडेय,भारती उपाध्याय,साधना मिश्रा आदि कवियों एवं कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर, अपनी सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम को  सार्थक व सफल बनाया।मीटिंग के अंत में शान्ति पाठ भी किया गया।



,

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post