ad

सनाढ्य ब्राह्मण सभा का मिलन समारोह मना


 

सनाढ्य ब्राह्मण सभा का  मिलन समारोह मना

इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा का मिलन समारोह, सभा के सदस्य चन्द्रकांत शर्मा के देशबन्धु पुरा आवास पर  के नव वर्ष एवं मकर संक्रांति पर्व की बधाईयों के आदान-प्रदान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के वरिष्ठ सदस्य पं महादेव प्रसाद शर्मा नेकी।

सभा के सदस्यों ने माह में जन्मदिवस वाले सदस्यों पं विमल लवानिया, पं अनुरुद्ध चंसौरिया, पं घनश्याम शर्मा, पं वेद प्रकाश त्रिपाठी , पं विकास ढिमोले एवं जयंत शर्मा को जन्मदिवस की बधाईयां देते हुए उनके  स्वस्थमय जीवन की कामना  की ।

नव वर्ष में मासिक सदस्यता शुल्क अनिवार्य ना रख कर स्वेच्छिक रखने पर सहमति बनी।

समारोह का संचालन अध्यक्ष पं राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार पं चन्द्रकांत शर्मा ने माना।

सभा के सदस्यों जयंत शर्मा गोविंद प्रसाद दीक्षित मुकेश पाराशर विनोद शर्मा राजकुमार दुबे घनश्याम प्रसाद शर्मा आशुतोष दुबे प्रशांत चौबे,विनोद शर्मा की उपस्थिति रही।

समारोह को सफल बनाने में सौरभ शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

 समारोह सम्पन्न होने के उपरांत सभा के सदस्यों ने महाकुंभ प्रयागराज, गंगासागर ,पशुपतिनाथ नेपाल आदि   धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभा के कोषाध्यक्ष पं शिव नारायण बुधौलिया को सनातनी परंपरानुसार विदाई दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post