ad

पेंशनर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित : 24 वरिष्ठ लोगों का किया सम्मान


 पेंशनर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित : 24 वरिष्ठ लोगों का किया सम्मान 

ग्वालियर। केंद्रीय सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर का होली मिलन समारोह फूल बाग स्थित गोपाल मंदिर पर आयोजित हुआ।

 इस अवसर पर 24 वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान भी किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कर सलाहकार श्री राम भक्त प्रमोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके गोयल ने की  । पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव विनोद सूरी ने स्वागत भाषण देकर होली की शुभकामनाएं दी ।साथ ही उन्होंने पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर सुझाव हेतु अपनी बात रखी तथा सीजीएचएस के विस्तार करने व चिकित्सालय की संबंधितता बढ़ाने पर किए गए प्रयासों को साझा किया। 

कार्यक्रम का संचालन आरके गौतम ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पाठक जे  बी मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम के अंत में दिवंगत साथियों के सम्मान में 2 मिनट का  मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 प्रेषक 

     मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post