सेवा भारती नर्मदा पुरम छात्रावास में छात्राओं का रखा विदाई समारोह
इटारसी । आशा महेंद्र शुक्ल जनजाति कन्या छात्रावास धुरपन इटारसी में 12वीं कक्षा की छात्राओं का विदाई समारोह नर्मदा पुरम संभाग के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर छात्रावास के संरक्षक पूर्व आईपीएस अधिकारी महेंद्र शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी आशा महेंद्र शुक्ल, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया, छात्रावास समिति के सचिव सोनू बिंद्रा, उपस्थित थे
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ ।
आईजी मिथिलेश शुक्ला जी ने बच्चों के साथ अपने बचपन के अनुभव को बाटा, और कहा कि जब वह छोटे थे तो इसी प्रकार अनुशासन में रहते हुए कार्य करते थे उन्होंने भी अपना जीवन अनुशासनात्मक रहते हुए व्यतीत किया उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह छात्रावास के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे जहां उनकी आवश्यकता होगी वे छात्रावास की बच्चियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे साथ ही उन्होंने छात्रावास की बच्चियों को अग्नि वीर के प्रशिक्षण के लिए छात्रावास में ही सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
श्री महेंद्र शुक्ल जी ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और कहां की आप जहां भी जाएंगे छात्रावास में दिए गए संस्कारों को बाटकर और भी लोगों को संस्कारवान बनाना यह छात्रावास हमेशा आपके लिए उपलब्ध है छात्रावास की संरक्षिका श्रीमती आशा महेंद्र शुक्ल ने एक कहानी के माध्यम से बच्चों को समझाया कि आपने जो छात्रावास से सीखा है जो संस्कार,समरसता और संगठन का भाव उन्हें आप जहां भी जाएंगे आप लोगों के बीच बांटना तभी छात्रावास का उद्देश्य पूर्ण होगा, दीदी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर कहा कि यह छात्रावास भी आपका ही घर है आपने जन्म जरूर अपनी मां की कोख से लिया किंतु छात्रावास परिवार ने आपका पालन पोषण किया है इसलिए छात्रावास आपके लिए सदैव खुला है। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया जी ने बताया की सेवा भारती के विभिन्न आयाम कैसे काम करते हैं और छात्रावास में पढ़ने वाली बच्चों को कैसे गोद लिया जा सकता है अभी लगभग 50 सदस्यों द्वारा छात्रावास की बच्चियों को गोद लिया गया है उन्होंने बताया कि एक बच्ची को गोद लेने के लिए 25000 वार्षिक राशि देनी होती है उन्होंने सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान बलिदान दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा एक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
छात्रावास की 12वीं की छात्राओं को उपहार स्वरूप कपड़े व बैग नीता ठाकुर एवं छात्रावास समिति सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने अनुभव भी सुनाये, उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने छात्रावास में प्रवेश लिया कैसे उन्होंने छात्रावास में अपना जीवन व्यतीत किया और आज वे छात्रावास से विदा हो रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने किया एवं कार्यक्रम का आभार समिति के सदस्य श्री निर्मल सिंह राजपूत द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर दीपा दीदी छात्रावास सह अधिशिक्षिका सुनैना दीदी प्रकाश जी छात्रावास कोषाध्यक्ष देवेंद्र पूर्णकालिक वीरेंद्र दीक्षित मनोज राय डाक्टर रविन्द्र गुप्ता नारायण सोनी आशीष भदोरिया आर एस राठौर छबिराज सोनी सौरभ शर्मा जगदेव जी देवेंद्र जी और छात्राओं की पेरेंट्स उपस्थित रहे
.jpg)
