ad

भगवान परशुराम जयंती पर दो दिन तक हुआ भव्य आयोजन

भगवान परशुराम जयंती पर दो दिन तक हुआ भव्य आयोजन

महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सुंदरकांड का आयोजन

सिवनी मालवा । सर्व विप्र नारी शक्ति संस्था ने भगवान श्री परशुराम जी के प्रकट दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम राम जानकी मंदिर में किया। पहले दिन आसान माई सुहाग पूजा कराई गई। सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री और प्रसाद वितरित किया गया।
दूसरे दिन संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं ने राम, लक्ष्मण, श्री हनुमान, भगवान परशुराम, पंडित जी और राधा-कृष्ण बनकर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं के लिए 'पहचान कौन' और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 'पहचान कौन' में रेखा अवस्थी प्रथम और पूजा शर्मा द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में रानी व्यास प्रथम और अंजू तिवारी द्वितीय स्थान पर रहीं।

बच्चों में आर्या पारिक और कोष दिवान ने राधा-कृष्ण गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। आरव व्यास, अथर्व तिवारी और कुशाग्र दिवान ने भगवान परशुराम पर कविता सुनाई। सभी बच्चों को आदरणीय अवधेश कका जी, यज्ञेश तिवारी जी और वीरेंद्र मिश्रा जी ने पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर संस्था की नगर अध्यक्ष उषा उदासी, मनीषा भारद्वाज, अर्चना मिश्रा, अनिता अवस्थी, मिनी व्यास, आशा मिश्रा, कविता दुबे, प्रतीक्षा पुरोहित, मेघा उपाध्याय, सुदिक्षा अवस्थी, पूनम पालीवाल, रेखा पारिक, नीरा तिवारी, प्रियंका दीवान, सुनीता शर्मा, जयंती शर्मा, उषा शर्मा, अनिता शर्मा, पूजा तिवारी, राधा दुबे, सीमा उपाध्याय, तृप्ति उपाध्याय, आरती व्यास, निर्मला दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post