ad

लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन हुआ


लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन हुआ

इटारसी।  लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन वर्ष 2025-26 हेतु नई कार्यकारिणी के गठन हेतु मीटिंग का आयोजन रखा गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु लायन प्रदीप चौधरी का नाम लायन रवि अठौञा द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसका सर्वसम्मति से लायन संदीप तिवारी ने समर्थन किया l

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ सचिव पद हेतु लायन अशोक दुबे का नाम सर्वसम्मति से लायन अशोक मालवीय द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन लायन अयूब खान ने किया l

कोषाध्यक्ष के लिए लायन बी बी आर गांधी ने संजय दीवान का नाम सर्वसम्मति से  प्रस्तावित किया जिसका समर्थन लायन रविराज सोनी ने किया इसके साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष के लिये सर्वसम्मति से विनोद चोरै का नाम लायन अंजना तिवारी ने प्रस्तावित किया जिसका समर्थन लायन 

सुखमित सोखी ने किया द्वितीय उपाध्यक्ष के लिये लायन सुखमित सोखी का नाम  लायन दीपक सोनी ने प्रस्तावित किया जिसका समर्थन लायन के के चौधरी ने किया l

नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल जुलाई 2025 से जून 2026 तक रहेगा।

सभी उपस्थित सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post