ad

नारी शक्ति की रक्षा और सम्मान है ऑपरेशन सिंदूर - प्रांत संयोजिका


 नारी शक्ति की रक्षा और सम्मान है ऑपरेशन सिंदूर - प्रांत संयोजिका 

नर्मदापुरम । विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला नर्मदापुरम की बहनों ने भोपाल पहुंचकर 4 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। 

मध्यभारत प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति की बहनों ने संगठन की रीति नीति को समझा और योग,आसन,व्यायाम एवं सत्संग के साथ साथ बौद्धिक सत्र में भाग लिया। प्रांत की बहनों ने मिलकर भारत माता की जय के नारों के साथ सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली तथा आतंकवाद का पुतला जलाया। विगत माह में किए गए कार्यों की सराहना वर्ग में हुई।

मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अनीता सिकरवार दीदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं अपितु भारत की नारी शक्ति की रक्षा और सम्मान है। बहनों को प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह जी,मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका रिंकू दीदी,दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका भावना गौर जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

वर्ग में जिला संयोजिका तरुणा सोनी, नगर संयोजिका अनीता तिवारी,बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी,सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,चंद्रकला नागवंशी,मंजू बाथरी,सारिका ठाकुर,राधा जी एवं अन्य शामिल रहीं। जिला मंत्री चेतन राजपूत एवं जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी जी ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे जी ने कहा कि बहनों के प्रशिक्षण का लाभ निश्चित ही संगठन को मिलेगा और नई ऊर्जा का संचार करेगा। 

             

             जारीकर्ता 

        अनुरुद्ध चंसौरिया 

           नगर उपाध्यक्ष 

         विश्व हिंदू परिषद 

   इटारसी जिला नर्मदापुरम

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post