जो मुश्किलों से लड़ा वह ही जीवन मेंआगे बढ़ा है
*।। विधा।। गीत।।*
*********
जो मुश्किलों से लड़ा वह ही जीवन में आगे बढ़ा है।
भाग्य को कोसा जिसने भी वह वहीं का वहीं खड़ा है।।
*******
बचो क्रोध से कि इससे बुद्धि विवेक का नाश होता है।
चिंता नहीं करो कि मनोबल का विनाश होता है।।
जो चट्टानों के सामने जिद बन कर वहीं पर अड़ा है।
जो मुश्किलों से लड़ा वह ही जीवन मेंआगे बढ़ा है।।
******
संदेह रास्ते में मुसीबत के पहाड़ों का निर्माण करता है।
लेकिन विश्वास पहाड़ों में रास्तों का इंतजाम करता है।।
जो आज में ही जीता वही सफलता की सीढी चढ़ा है।
जो मुश्किलों से लड़ा वह ही जीवन में आगे बढ़ा है।।
*********
आदमीआसमान तो छू लेऔर कदम भी जमीन पर रहें।
वही होतीअसली कामयाबी कि आदमीअहम में न बहे।।
वही जीतता दौड़ में जो हर कठिनाई से खुद लड़ा है।
जो मुश्किलों से लड़ा वह ही जीवन में आगे बढ़ा है।।
- एस के कपूर "श्री हंस" ,बरेली