ad

भारतीय जैन मिलन में विशाल जैन पवा वासुपूज्य जिनालय शाखा एवं अलका पवैया बहुमण्डल शाखा के अध्यक्ष बने


 

भारतीय जैन मिलन में विशाल जैन पवा वासुपूज्य जिनालय शाखा एवं अलका पवैया बहुमण्डल शाखा के अध्यक्ष बने

  ललितपुर। तालबेहट के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारतीय जैन मिलन की शाखा का पुनर्गठन करते हुए दो शाखाएं स्थापित की गयी। भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा के विशाल जैन पवा अध्यक्ष, अजय जैन मोनू मंत्री, जितेंद्र जैन बड़ौरा कोषाध्यक्ष, पुनीत जैन विरधा संयोजक माननीत किये गये। भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल शाखा की अलका पवैया अध्यक्ष और शिखा मोदी महामंत्री मनोनीत की गयी। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांश जैन गदयाना ने शीघ्र शाखाओं का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देशन में सामाजिक कार्य सम्पादित करने का आह्वान किया।


आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज का 58वाँ दीक्षा दिवस 58 दीपक प्रज्वलित कर मनाया गया।

जैनधर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक आज।

 ललितपुर। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज का 58वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया। सुबह नित्यमय अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान के उपरांत आचार्य प्रवर विद्यासागर महाराज की भक्तिभाव के साथ पूजन की गयी। वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में ऐलक आदर्श सागर महाराज के मंगलमय सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। रात्रि में भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में भक्तामर पाठ के साथ 48 एवं दीक्षा दिवस के 10 कुल 58 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया गया। 2 जुलाई को जैनधर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर हर्षोल्लास के साथ निर्वाण लाडू समर्पित करने का निर्णय लिया।इस मौक़े पर वक्ताओं ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं आदर्श जीवन चारित्र को प्रासंगिक बताया। जिसमें सकल दिगम्बर जैन समाज का सहयोग रहा। संचालन विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त पुष्पेंद्र जैन विरधा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items