ad

समाजसेवा में आगे आए पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित,गौशाला में ₹21,000 सहयोग राशि प्रदान की


समाजसेवा में आगे आए पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित,गौशाला में ₹21,000 सहयोग राशि प्रदान की

सिवनी मालवा । वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने समाजसेवा और धर्म के प्रति अपनी गहरी निष्ठा का परिचय देते हुए गौ माता मंदिर (गौशाला) निर्माण कार्य हेतु ₹21,000 की सहयोग राशि गौ शाला जाकर प्रदान की।

गौशाला का निर्माण कार्य इस समय प्रगति पर है। दीपक दीक्षित का यह योगदान न केवल धार्मिक आस्था को मज़बूती देगा, बल्कि समाज में पशु सेवा और लोकहित के कार्यों को भी नई दिशा प्रदान करेगा।पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा गौ माता की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बचपन से ही गौ माता के प्रति गहरा स्नेह और आस्था रही है। आज गौ माता की दयनीय दशा और आए दिन हो रही गो-दुर्घटनाओं को देखकर उन्हें अत्यंत पीड़ा होती है। यही कारण है कि उन्होंने गौशाला जाकर यह सहयोग राशि प्रदान की। और उन्होंने कहा मैं सदैव गौ माता की सेवा के लिए तत्पर हूँ। जब भी गौ माता की सेवा के लिए गौ सेवकों को मेरी आवश्यकता होगी, मैं हर संभव सहयोग और सेवा के लिए हमेशा उपस्थित रहूँगा।”

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष सरिता पांडे, संरक्षक कन्हैया बाथव, सुनील यादव, प्रवीण रावत, प्रहलाद गुप्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए एक प्रेरणादायी कदम बताया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post