बुढ़ी माता मंदिर प्रांगण में कथा का द्वितीय दिवस
इटारसी । बुढ़ी माता मंदिर प्रांगण में आज कथा के द्वितीय दिवस पर परम पूज्य श्री सुनिलानंद जी महाराज ने बताया कि कैसे व्यास जी ने भागवत जी का उद्भव किया। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार कलयुग ने अपने स्थान मांगे और कलयुग ने अपने 4 स्थान मांगे परीक्षित एवं सुखदेव का संवाद हुआ । द्वितीय दिवस के अवसर पर माता महाकाली की झांकी का प्रस्तुतीकरण भी किया गया ।
कल तृतीय दिवस के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विवाह की झांकी प्रस्तुत की जाएगी अतः अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ उठाएं । कथा श्रवण में बहुत संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
Tags:
समाचार
.jpg)
