विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने की भारत माता की महाआरती
देशभक्ति गीत गाकर एकता और अखंडता का परिचय दिया
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की समस्त पदाधिकारी बहनों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को मालवीयगंज स्थित भारत माता चौराहे पर रिमझिम बारिश में भारत माता की महाआरती बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ की एवं देशभक्ति के गीत गाकर एकता और अखंडता का परिचय दिया तथा भारत माता की जय व वन्देमातरम के नारे लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
उक्त अवसर पर विहिप मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी, राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी जिला संयोजिका अर्चना मालवीय,विहिप नगर संयोजिका अनीता तिवारी,सह संयोजिका आरती मालवीय,सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका डॉली सांकरिया,सेवा प्रमुख नंदनी राजपूत,मीरा सिंह,रिंकू मालवीय,ज्योति तोमर,अनीता नामदेव,निदा, विभा,मीनू मालवीय,रवीना चौहान,शीला मालवीय,पूनम दूबे,नेहा तिवारी एवं अन्य बहनें उपस्थित रहीं।