ad

आज मनाया जायेगा किशोर नगर मां दुर्गाधाम मंदिर का 19 वां स्थापना दिवस



आज मनाया जायेगा किशोर नगर मां दुर्गाधाम मंदिर का 19 वां स्थापना दिवस

प्रति रात्रि हो रही है आकर्षक गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां

खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में नवरात्र पर्व के दौरान आज मंदिर का 19 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा। अश्विन नवरात्र के दौरान प्रति रात्रि  क्षेत्र की बालक बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा आकर्षक गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां हो रही है। यह जानकारी देते हुए मां दुर्गाधाम महिला मंडल प्रवक्ता ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में पंचमी शनिवार 27 सितम्बर को महाकाकड़ आरती एवं गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य मंदिर का 19 वां स्थापना दिवस बडी आस्था एवं श्रध्दा पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट द्वारा महामाई की आठ आरतियों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुतियाँ होगी। वही रामनगर की प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा माता का भव्य जागरण होगा। मां दुर्गा धाम मंदिर समिति एवं महिला मंडल की मातृशक्ति ने समस्त श्रद्धालुओं से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।

 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post