ad

शाखा प्रबंधक का संगठन को आश्वासन, समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान


 

शाखा प्रबंधक का संगठन को आश्वासन, समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान

इटारसी । शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदा पुरम के प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार से भेंट कर शिक्षकों और बैंक खाता धारकों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की।

समस्याओं की जानकारी देते हुए संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने बतलाया कि विगत अनेक दिनों से शहर में स्टेट बैंक के एटीएम  केंद्र बंद है, इन्हें क्यों खोला नहीं जा रहा है? बैंक में लगी  दोनों सेल्फ पासबुक प्रिंटिंग की मशीनें किन कारणों से बंद हैं? बैंक के दो काउंटरों के लिपिकों का खाता धारकों के साथ संबंध सहयोगात्मक  नहीं है, इनके कार्य व्यवहार में सुधार हो।

बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार ने कहा कि स्टेट बैंक के बंद पड़े एटीएम केन्द्रों के नहीं खुलने का  कारण ,भारतीय स्टेट बैंक समूह प्रबंधन का  एटीएम केंद्रों में राशि आपूर्ति का काम करने वाले कंपनी से करार लंबित होने के चलते ,राशि आपूर्ति नहीं हो रही जिसके चलते एटीएम बंद है शीघ्र ही करार होने की संभावना है ।

शाखा की सेल्फ पासबुक प्रिंटिंग मशीनों के बंद होने के संदर्भ में बैंक प्रबंधक का कहना रहा की दोनों मशीन सुधार करवाने के उपरांत बार-बार खराब हो रही है इन्हें बदलवा दिया जाएगा।

 बैंक प्रबंधक ने कहा कि अगले माह से बैंक के अंदर एक अलग से काउंटर खुलवाया जाएगा जहां केवल खाता धारकों की पासबुकों की में प्रविष्टि का ही कार्य किया जावेगा।

प्रबंधक ने कहा कि बैंक के अंदर किसी काउंटर से खाताधारक को परेशानी है तो उन्हें जाकर सूचित करें।

दो काउंटरों के लिपिकों के संदर्भ में संगठन ने जो जानकारी दी है उनकी जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

संगठन ने बैंक प्रबंधक के सौहार्द पूर्ण वातावरण में चर्चा करने पर धन्यवाद दिया।

 प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, संतोष भारद्वाज,राजकुमार दुबे सुरेश कुमार  चिमानिया, सुरेंद्र सिंह तोमर,अशोक मालवी, ओमप्रकाश पटेल,सी के शर्मा, अखिलेश दुबे ,आनंद दीवान ,एस आर पटेल ,घनश्याम शर्मा ,शकुंतला आचार्य, ज्योति शर्मा की सहभागिता रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post