ad

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली का वार्षिक पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह संपन्न



वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली का वार्षिक पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह संपन्न

बरेली। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली का महत्वपूर्ण वार्षिक पारिवारिक सम्मेलन स्टेडियम रोड स्थित होटल सभागार में अत्यंत व्यवस्थित व आकर्षक रूप से सम्पन्न हुआ। उपस्थित मातृ शक्ति ने मां शारदे प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन।माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया तथा एस के कपूर महामंत्री व कार्यक्रम संचालक,विश्वानी देव वरिष्ठ

उपाध्यक्ष व संचालक ,के के महेश्वरी अध्यक्ष,प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वी के मिश्रा कोषाध्यक्ष ने मंच पर स्थान ग्रहण किया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रार्थना गीत( इतनी शक्ति हमें देना दाता), प्रेरणा गान (हम सब हो गए हैं साठ के पार) एवं गणेश वंदना (हे गजानन कर दो बेड़ा पार) से हुआ।संपूर्ण कार्यक्रम के विशेष आकर्षण एकल रूप में सामाजिक सेवा,अधिकतम उपस्थिति,महिलाओं की मेंहदी प्रतियोगिता,वार्षिक आख्या का प्रस्तुतीकरण,नए सदस्यों का स्वागत व परिचय,ऑन लाइन प्रश्नावली (क्विज) प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण रहे।अर्ली बर्ड एवं लकी ड्रा के भी पुरस्कार दिए गए।

           महामंत्री व संचालक एस के कपूर ने बताया कि प्रश्नावली हल करने से वरिष्ठ नागरिकों में भूलने की बीमारी दूर होती है और मस्तिष्क सक्रिय रहता है।श्री सुनील अग्रवाल विष मुक्ति प्रणेता ने (आर ओ) के प्रयोग से होने वाले नुकसान और बचने के तरीके बताए। 

 सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में भजन, कविता,गीत , गाने,गजल,गिटार वादन के रूप में समान रूप महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

          के के महेश्वरी अध्यक्ष, एस के कपूर महामंत्री,विश्वानी देव तथा प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वी के मिश्रा कोषाध्यक्ष,शिव कुमार बरतरिया,राम बाबू अग्रवाल,डॉ आर सी पांडेय,सुनील रस्तोगी,जे पी गुप्ता,आर के खंडेलवाल,आनंद सक्सेना,डॉ वीरेंद्र जैसवार,राजीव कांत अग्रवाल,रामबाबू सक्सेना, मुकेश सक्सेना,बिपिन मेहरा,दीपक श्रीवास्तव,एम एल कालरा,दिनेश अग्रवाल,अनिल सक्सेना,विनय सक्सेना,विश्वजीत कैला,सुनील अग्रवाल साहूकारा, सुनील अग्रवाल ( विष मुक्ति),भूदर सिंह,नरेश सक्सेना,संदीप अग्रवाल,जी एन टंडन,दिलीप कुमार अग्रवाल,श्रीमती सुशीला धस्माना,सरला चौधरी,पूनम कपूर,राधा अग्रवाल,अंजली सक्सेना,अर्चना सक्सेना,सुरेखा मिश्रा,अंजू रस्तोगी,मधु लता बरतरिया,निधि मेहरा,अचला गुप्ता, आशिमा गुप्ता,डॉ राज भारती अग्रवाल,शोभा सक्सेना,डॉ अनुराधा कक्कड़ सहित अनेक सदस्य गण सपत्नीक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। 

     तत्पश्चात अत्यधिक प्रशंसनीय योगदान देने वाले सदस्यों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापित करने,राष्ट्र गान, सुरुचिपूर्ण सहभोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

        प्रेषक।

एस के कपूर, महामंत्री 

मोबाइल 9897071046

             8218685464

दिनांक।   21 सितंबर 2025

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items