ad

डिस्पोजल को कहो बाय-बाय:अजय डांगी चन्दा डांगी


 

डिस्पोजल को कहो बाय-बाय:अजय डांगी चन्दा डांगी

मंदसौर। डिस्पोजल और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मंदसौर शहर को मुक्त करने का संकल्प लेने वाले  डांगी दम्पति ने स्थानीय लाभ मुनि आई हास्पिटल पहुंच कर हास्पिटल स्टाॅफ को पचास छोटे स्टील के गिलास भेंट किए। अभी तक यहां के कर्मचारी चाय व काॅफी पीने के लिए पेपर कप (डिस्पोजल) का प्रयोग करते थे । श्रीमती डांगी ने डिस्पोजल के उपयोग से होने वाली पर्यावरणीय हानि , गंदगी तथा स्वयं उपयोग कर्ता के स्वास्थ्य पर पेपर कप में प्रयुक्त वेक्स कोटिंग से होने वाली बिमारियों के बारे में समझाया। हास्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ अशोक सोलंकी की प्रेरणा से हास्पिटल स्टाफ ने भविष्य में पेपर कप के स्थान पर स्टील ग्लास में ही चाय व काॅफी पीने का वादा किया। इस अवसर पर हास्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर श्री अश्विन वैरागी ने इस नवाचार के लिए डांगी दम्पति को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post