ad

भगवान श्रीराम की बारात में नाचे बाराती, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा , अनेक जगह किया नागरिकों ने बारातियों का स्वागत , कहीं मिठाई, कहीं ठंडाई तो कहीं मिली आईसक्रीम


भगवान श्रीराम की बारात में नाचे बाराती, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा , अनेक जगह किया नागरिकों ने बारातियों का स्वागत , कहीं मिठाई, कहीं ठंडाई तो कहीं मिली आईसक्रीम 

इटारसी। श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सहित चारों राजकुमारों की बारात श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर से निकाली गयी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने भगवान का पूजन-अर्चन कर बारात को रवाना किया और स्वयं भी पूरे समय बाराती बनकर चले। सैंकड़ों की संख्या में नागरिक बाराती बने। जगह-जगह बारातियों का स्वागत और भगवान का पूजन किया गया।  श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर प्रारंभ होकर बारात पुराना फल बाजार होते हुए गुजरी जहां संस्कृत पाठशाला के पास गांधी परिवार से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी, प्रवीण गांधी, मुकेश गांधी और परिजनों ने बारातियों को लड्डू खिलाए और भगवान का पूजन किया। आठवी लाइन में युवाओं की टीम ने पुष्प वर्षा और पेयजल उपलब्ध कराया तो रजत ज्वेलर्स की ओर से इस वर्ष भी बारातियों को आइसक्रीम खिलाई। युवा भाजपा नेता अर्जुन भोला और परिवार ने पुष्पवर्षा की, सराफा बाजार में सत्यम अग्रवाल, हरीश अग्रवाल की टीम ने शीतल पेय का सेवन कराया तो पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  जयस्तंभ चौक पर गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा ने ठंडा शर्बत पिलाया। महात्मा गांधी मार्ग पर आधा दर्जन स्थानों पर बारातियों पर पुष्पवर्षा की गई। रेस्ट हाउस के सामने से बारात श्रीराम लीला स्थल गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां आज श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के विवाह का मंचन किया गया। पार्षद कुंदन गौर ने अपनी पत्नी के साथ माता सीता के पैर पूजे और उपहार भेंट किये। अनेक श्रद्धालुओं ने भी मंच पर पहुंचकर उपहार भेंट किये।  इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, रघुवंश पांडेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, श्रीमती निधि चौरे, श्रद्धा अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राकेश जाधव, रजत मर्सकोले, राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, अनिल गेलानी, आशीष मालवीय, पार्षद अमित विश्वास, राहुल प्रधान, लक्ष्मीनारायण चौहान, कैलाश रैकवार, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया, कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल सहित सैंकड़ों नागरिक बारात में शामिल हुए।  

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post