ad

पं.हरप्रसाद पाठक स्मृति हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजीव पाण्डेय


पं.हरप्रसाद पाठक स्मृति हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजीव पाण्डेय

(नागरी लिपि परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य रत्न सम्मान 2025 भी मिला)

गाजियाबाद । हिन्दी दिवस के अवसर पर वृन्दावन में आयोजित पंडित हरप्रसाद पाठक साहित्यकार सम्मान समारोह में कवि,कथाकार,हाइकुकार, समीक्षक,सम्पादक एवं शब्द सृजन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय की समग्र साहित्यिक सेवाओं के लिये  इस वर्ष का पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति हिन्दी रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।

समिति द्वारा यह सम्मान समारोह गीता शोध संस्थान वृन्दावन  में आयोजित किया गया जिसमें डॉ राजीव कुमार पांडेय को संस्था के संस्थापक सचिव देश के मूर्धन्य विद्वान साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक 'शशि', जी द्वारा पटका प्रसादी, सम्मान पत्र देकर देकर सम्मानित किया।

संस्था द्वारा 27वें साहित्यकार सम्मान समारोह के प्रथम सत्र में सम्पूर्ण देश से 44 साहित्यकारों कोसम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।

साथ ही द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन  में अध्यक्षता का दायित्व भी डॉ राजीव पाण्डेय ने निभाते हुए  अपना लोकप्रिय गीत पाया हिन्दी ने विस्तार का पाठ किया।

वहीं दूसरी ओर डॉ राजीव कुमार पाण्डेय की साहित्यिक सेवाओं के लिये नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली की कर्नाटक इकाई द्वारा डॉ राजीव कुमार पाण्डेय को अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य रत्न पुरस्कार 2025 से भी सम्मानित किया गया। नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ हरि सिंह पाल एवं कर्नाटक इकाई के कार्यक्रम संयोजक डॉ मलिकप्पा अलियास 'महेश' ने यह सम्मान प्रदान किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post