जैन इंजिनीयर्स व अमृता पाठशाला द्वारा वृक्षारोपण,नन्हे मुन्नो से ले बुजुर्गो ने रोपित किये 108 पौधे
फ़रीदाबाद । देश के प्रतिष्ठित गौरवशाली अमृता हॉस्पिटल फ़रीदाबाद के प्रांगण में आज जैन इंजिनीयर्स सोसाइटी फ़रीदाबाद व अमृता पाठशाला की टीम ने मिलकर वर्षा की फुहारों के बीच 108 सुन्दर वृक्षओं का रोपण किया.
अमृता पाठशाला में इंजी. एस. के. जैन, NTPC व श्री एस. सी. जैन पूर्व निदेशक मौसम विभाग ने बच्चों को नई ड्रेस, स्कूल बैग व पुस्तकें भेंट की.डॉ आकांक्षा बाल रोग बिशेषज्ञ, श्रीमती मंजू सल्होत्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया. इंजी. अम्बर जैन, श्रीमती रिया जैन, श्रीमती पूजा राठौर ने बच्चों को फल भेंट किये व सुन्दर कविताये सुनायीं.
श्री सुरेंद्र जैन, श्रीमती रेखा जैन ने बच्चों के साथ मेडिकल कॉलेज के निकट सुन्दर वृक्षरोपण किया.
सीनियर गर्ल्स हॉस्टल के पास इंजी. अरुण जैन, श्रीमती पूनम, श्रीमती रोशनी ने पाठशाला के बच्चों संग वृक्ष लगाए.
अमृता हॉस्पिटल बागवानी उद्यान टीम ने सभी 108 रोपित वृक्षओं की सुरक्षा का संकल्प लिया.
अमृता हॉस्पिटल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी जी ने इस प्रकल्प को आशीर्वाद प्रदान किया.30 से अधिक नन्हे मुन्नो ने भी इस प्रेरक प्रकल्प में भाग लिया.
Tags:
समाचार
.jpg)