ad

श्याम बाबा के कीर्तन में भाव विभोर हुए श्रद्धालु


 

श्याम बाबा के कीर्तन में भाव विभोर हुए श्रद्धालु 

सिवनी मालवा । संयुक्त नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा श्याम भजन का आयोजन होशंगाबाद नाके के पास रखा गया जिसमें श्याम बाबा का दरबार फूलों से सजाया गया बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया । बाबा के समक्ष जोत जलाई गई । कार्यक्रम में आए सुप्रसिद्ध भजन गायक हार्दिक राठी भोपाल के मुखारविंद से पापा हमारे दाना पानी लाते हैं जैसे कीर्तन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वही बलराम रघुवंशी के मुखारविंद से मां दुर्गा का जगराता हुआ गायको द्वारा श्याम बाबा के भजन के साथ देवी भजन गणेश जी हनुमान जी के भजन भी गाये गये जिसमें श्रद्धालु झूम झूम कर नाचे एवं ताली बजाते रहे श्याम तेरे भक्तों को तेरा सहारा है  मेरी मां के बराबर कोई नहीं दर्शन दे गई रे छोटी सी कन्या जैसे भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई । 

श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर बाबा श्याम एवं ज्योत के दर्शन किए श्याम भजन देर रात तक चला। तत्पश्चात महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी ने भाग लिया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post