ad

नगर पालिका स्वास्थ्य शाखा में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई


 नगर पालिका स्वास्थ्य शाखा में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई

इटारसी। नगर पालिका स्वास्थ्य शाखा में रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, नैतिकता और समानता का मार्ग दिखाया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए और समाज के बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

इसके बाद स्वास्थ्य शाखा के सभापति राकेश जाधव ने महर्षि वाल्मीकि जी के महान कार्यों और उनके द्वारा दी गई सामाजिक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सत्य, श्रम और समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य सभापति मनजीत कलोसिया ने उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सब इंजीनियर मयंक अरोरा, स्वदेश महोरिया, मोहन खंडारे, आकाश डागर, शुभम धौलपुरिया, रंजीत, मयंक चौहान, महेश धुरिया, संतोष केवट, प्रदीप चौधरी, दिलीप कालोसिया, विक्रम डागोरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post