ad

समाज ने यदि महासभा अध्यक्ष बनने का अवसर दिया तब समाज सुधार के लिए बेहतर कार्य करूंगा:- अनिल पारे



समाज ने यदि महासभा अध्यक्ष बनने का अवसर दिया तब समाज सुधार के लिए बेहतर कार्य करूंगा:- अनिल पारे

 इटारसी ।अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन अगले माह होने जा रहा है। महासभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी न्यायाधीश अनिल पारे नार्मदीय ब्राह्मण समाज की इटारसी इकाई से मिलने के लिए यहां पहुंचे थे। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज इटारसी में  अनिल पारे का स्वागत इकाई के अध्यक्ष मोहन पगारे एवं अन्य सामाजिक बंधुओ ने किया। इस अवसर पर उनके साथ भोपाल से आए आर एन जोशी ने अनिल पारे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल पारे ने विस्तार से सामाजिक बन्धुओ और बहनों के समक्ष अपना संकल्प पत्र रखा और विश्वास दिलाया कि समाज यदि उन्हें निर्वाचित करता है तब वह निश्चित रूप से समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर इकाई के उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, सचिव प्रमोद पगारे ने भी संबोधित किया । इटारसी इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर ने कहा कि संपूर्ण नार्मदीय ब्राह्मण समाज एक है। हम उसे घटक में नहीं देख सकते ।संपूर्ण समाज हमारा है। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल पारे द्वारा प्रस्तुत संकल्प पत्र के संबंध में कहा कि समाज यदि अवसर देगा तब निश्चित तौर पर आगे बढ़ेंगे।इस अवसर राजेन्द्र शर्मा, आर एन जोशी, आर के पारे, मोहन पगारे,श्रीमती शकुंतला पारे,अरविंद शुक्ला, श्रीमती बन्दना शर्मा, श्रीमती आभा शर्मा, राजेन्द्र पारासर, कमलेश पगारे,श्रीमती लीला जोशी,वी के जोशी, नंदलाल दफतरी, सुशील पाराशर, सुनील राजवेद, विनोद पगारे विशेष रूप से मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post